पलामू, नवम्बर 8 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला कृषि विभाग ने शुक्रवार को मेदिनीनगर सिटी के चियांकी स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला कर किसानों को पारंपरिक खेती के अलावा वैकल्पिक फसल की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पलामू जिला परिषद की अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी और उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह ने जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ राजीव कुमार और जेडआरएस के वैज्ञानिक डॉ प्रमोद कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी सावन कुमार, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्याम मुरारी बिंद आदि के साथ कार्यशाला का उदघाटन किया। जिला परिषद अध्यक्ष ने रबी फसल के लिए किसानों को शुभकामनाएं दी जबकि उपाध्यक्ष कृषि वैज्ञानिकों को गांव की ओर चलने और किसानों को प्रशिक्षित और प्रोत्साहित करने का आह्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.