लखनऊ, अगस्त 13 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से रबीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित चित्रांगदा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई। नृत्य नाटिका का नृत्य निर्देशन नृत्यांगना प्रो. श्रुति बंदोपाध्याय ने किया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नृत्य नाटिका का मंचन विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में किया गया। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह ने कहा कि विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक, साहित्य में नोबल पुरस्कार विजेता और भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता रबीन्द्र नाथ ठाकुर जी द्वारा रचित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति आज विश्वविद्यालय प्रांगण में होना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ रूचि खरे ने बताया कि नृत्य नाटिका चित्रांगदा एक ऐसी कथा है जो प्रेम, आत्म-स्वीकृति और नारी-सशक्ती...