लखनऊ, जनवरी 30 -- नादरगंज स्थित रबर फैक्ट्री में गुरुवार को आग लग गई। आग देख अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने फैक्ट्री में लगे उपकरणों की मदद से आग बुझाना शुरू किया। आग बढ़ती देख अग्निशमन विभाग को सूचित किया। अग्निशमन कर्मियों ने तीन दमकल की मदद से एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। नादरगंज के शांति नगर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में आरएन प्राइवेट लिमिटेड नाम से रबर की फैक्ट्री है। गुरुवार दोपहर में फैक्ट्री के पीछे के हिस्से में बने गोदाम में आग लग गई। आग देख कर्मचारी शोर मचाने लगे। कर्मचारियों ने फैक्ट्री में लगे उपकरणों की मदद से आग बुझाना शुरू की। कर्मचारियों के प्रयास के बाद भी आग बुझने के बजाए बढ़ती ही जा रही थी। स्थिति विकराल होती देख कर्मचारियों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। कुछ ही देर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.