सुल्तानपुर, जनवरी 6 -- दोस्तपुर, संवाददाता। घने कोहरे और कम दृश्यता के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर आखिरकार लगाम लगती नजर आ रही है। वाहनों की रफ्तार सीमित किए जाने के बाद से एक्सप्रेसवे पर हादसों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है। बीते तीन सप्ताह पूर्व माइलस्टोन 140 से 171 के बीच केवल तीन सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। जबकि इससे पहले इसी क्षेत्र में हादसों का सिलसिला लगातार बना हुआ था। घने कोहरे के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाती थी। ऐसे में वाहन चालक सामने की स्थिति साफ नहीं देख पाते थे। जिससे लगातार हादसे हो रहे थे। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यूपीडा ने एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा कम करने का फैसला लिया। इसके तहत 17 दिसंबर से 15 फरवरी तक सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक कारों ...