बलिया, जून 27 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। बांसडीह-मनियर मार्ग पर हालपुर गांव के सामने प्रशासन ने सड़क पर छह ब्रेकरों का निर्माण बुधवार को करवा दिया। एक किमी की दूरी में डिवाइडरों के बन जाने से लगातार वहां हो रहे हादसे पर विराम लगने की उम्मीद है। बीते सोमवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से गांव के छह वर्षीय आयुष की मौत हो गयी थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव के पास मुख्य सड़क पर ब्रेकर बनाने और मुआवजा की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया था। चार घंटे चले चक्का जाम के बाद एएसपी अनिल झा और एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी ने डिवाइडर बनाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। हालांकि पुलिस ने चक्का जाम करने पर गांव के 23 नामजद तथा 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। गांव के सामने लम्बे समय से लगातार वाहनों से सड़क हादसा होता रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.