हरदोई, जनवरी 11 -- कोहरे में तेज गति से वाहन चलाना काल साबित हो रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले में दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसे में दो लोगों ने जान गंवाई। हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बीते दिनों यातायात माह में जागरूक करने के बावजूद लोग वाहनों की गति पर अंकुश नहीं लगा रहे हैं। इससे हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो बाइक भिडंत में मजदूर की मौत, दंपति जख्मी हरदोई-पिहानी मार्ग पर बिलहरी गांव के पास हुआ हादसा पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने में खड़ा कराया हरियावां, संवाददाता। हरियावां थाना क्षेत्र के बिलहरी गांव के पास हरदोई-पिहानी मुख्य मार्ग पर रविवार की दोपहर दो बाइक आपस में टकरा गई। इसमें एक बाइक पर सवार मजदूर की मौत हो गई।जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। दूसरी...