मधेपुरा, मार्च 11 -- बिहार के मधेपुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिले के उदाकिशुनगंज- ग्वालपाडा एनएच 106 पर पिकअप और बाइक के बीच हुई आमने - सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मौत के शिकार हुए तीनों लोग एक ही परिवार के थे। दुर्घटना मंगलवार को सुबह हुई। मृतकों की पहचान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के तेल्डीहा गांव के माला देवी 55 वर्ष, आरती देवी 30 वर्ष और विशाल महतो 28 वर्ष के रूप में की गई। मृतक विशाल महतो की माता माला देवी और भाभी आरती देवी बताई गई है। तीनों बाइक से ग्वालपाड़ा की ओर मजदूरी करने जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में गम का माहौल है। यह भी पढ़ें- पबजी खेलने के दौरान सिर में गोली मार कर हत्या, पटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.