औरंगाबाद, जनवरी 4 -- रफीगंज-बराही पथ पर केराप पुल के पास बाइक से जा रहे जदयू नेता और पूर्व मुखिया विजय विश्वकर्मा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बताया गया कि वह लुक्का गांव में दाह संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान कुत्ते के बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उनके हाथ और पैर में चोट आई है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर कौशल चंद्रवंशी, अभिषेक कुमार, संजय अंबेडकर, राणा विवेक सिंह, त्रिकाल कुमार, राजीव कुमार सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.