औरंगाबाद, अप्रैल 24 -- रफीगंज के संजय सिंह यादव महाविद्यालय में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती विजय दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शुभारम्भ महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रो डॉ संजय सिंह यादव, प्राचार्य डॉ विनोद कुमार मिश्रा एवं प्रबंध समिति सदस्य सतेन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से किया। उपस्थित लोगों ने कुंवर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी जीवनी की चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि वे एक कुशल सेनानायक थे। 80 वर्षों की अवस्था में भी उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और उनके छक्के छुड़ा दिए। उन्होंने उनकी जीवनी से राष्ट्र प्रेम की सीख लेने की बात कही है। इस मौके पर प्रो. अभिनव यादव, प्रो उमेश कुमार, प्रदीप कुमार, विनय कुमार, दीपक कुमार, आरुष कृष्नौत, अमन कुमार, आकाश कुमार, शशि रंजन कुमार, अक्षय पाठक...