औरंगाबाद, मई 27 -- रफीगंज प्रखंड के चेवं गांव में पईन की खुदाई के दौरान लगभग 4000 वर्ष पुराने नवपाषाण कालीन पुरातत्व अवशेष प्राप्त हुए हैं। इनमें प्राचीन ईंट की दीवार, पाषाण कुल्हाड़ी, मनके, और विभिन्न प्रकार के मृदभांड शामिल हैं। पटना विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के छात्र प्रिंस कुमार ने बताया कि यह स्थल एक प्राचीन नगर का हिस्सा हो सकता है, जो एक मील से अधिक क्षेत्र में फैला है। यहां से उत्तरी कृष्ण मार्जित और काले-लाल मृदभांड जैसे अवशेष मिले हैं, जो इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं। पुरातत्व शोधकर्ता विकास कुमार विक्की ने कहा कि आसपास के गांव जैसे भीखनपुरा, सरावक, पचार पोगर और सिंघी भी प्राचीन टीलों पर बसे हैं। भविष्य में इन स्थलों की खुदाई से महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्य सामने आ सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.