औरंगाबाद, जनवरी 2 -- रफीगंज प्रखंड परिसर स्थित बहुद्देशीय भवन में शुक्रवार को विधायक प्रमोद कुमार सिंह की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनता दरबार में सड़क, बिजली, नल-जल, आवास योजना, पेंशन, भूमि विवाद, अंचल और प्रखंड से जुड़े कार्य, जन वितरण प्रणाली में अनियमितता, राशन कार्ड, वृद्धा और विधवा पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रशासनिक समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। विधायक ने कहा कि जनता दरबार केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता के सुख-दुख को सीधे सुनने और समझने का माध्यम है। उन्होंने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि जनप्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.