खगडि़या, फरवरी 13 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर हाईस्कूल के पास एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गुरुवार को गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और घायलों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान झंझरा गांव निवासी विनय मुनि के पुत्र राजीव कुमार और मनोज मुनि के पुत्र राम पुकार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महद्दीपुर बाजार की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक तेज गति में बन्देहरा चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बन्देहरा चौक की ओर से आ रहे एक खाली ई-रिक्शा से हरिवंश नारायण उच्च विद्यालय के पास उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पसराहा थान...