लखीमपुरखीरी, नवम्बर 13 -- क्षेत्र के ग्राम लंदनपुर में विधायक अमन गिरी ने आगामी 18 नवंबर को होने वाली रन फॉर यूनिटी पैदल यात्रा को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित की। इस दौरान विधायक ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह यात्रा एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि की भागीदारी से यह आयोजन ऐतिहासिक बनेगा। बैठक में यात्रा के मार्ग, सुरक्षा, व्यवस्था और जनसंपर्क से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस मौके पर प्रधान आलोक जायसवाल, राजपाल भैया, सिंघाड़ा सिंह, प्रधान चंद्रभान, महेंद्र सिंह समेत कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...