रांची, अक्टूबर 12 -- रांची। रांची महानगर के डीएवी विद्यालयों द्वारा रन फॉर डीएवी का आयोजन डीएवी बरियातू की मेजबानी में रविवार को किया गया। करीब एक हजार विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट भवन क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी परिसर में दो किलोमीटर की दौड़ लगाकर एकता, बंधुत्व, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का संदेश दिया। दौड़ के बाद प्रत्येक विद्यालय से विजेताओं को मेडल प्रदान किया गया। डीएवी बारियातू की ओर से बालिका वर्ग में प्राची राज, शान्वी कुमारी व सुप्रिया कुमारी टोप्पो और बालक वर्ग में अमन कुमार सिंह, आयुष सिंह व आर्यन कुमार क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। डीएवी बरियातू के प्राचार्य व एआरओ जोन जे ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...