रांची, नवम्बर 11 -- तोरपा, प्रतिनिधि। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंगलवार को तोरपा में रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया। प्रखंड परिसर से इस कार्यक्रम की शुरुआत जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा और अंचलाधिकारी पूजा बिन्हा, प्रमुख रोहित सुरीन, बीपीओ नरेंद्र कुमार, मोनल आनंद, रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिदेन मुंडू ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर की। यह रन प्रखंड परिसर से शुरू होकर मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए हिल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल तक पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षकों तथा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग...