रांची, जनवरी 9 -- रनिया, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रनिया के प्रांगण में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए कुल 443 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख नेली डहंगा, बीस सूत्री अध्यक्ष देवनाथ मगहिया, बीडीओ प्रशांत डांग, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आलोक बाड़ा, जिला परिषद सदस्य बिरेन कंडुलना, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गबरियल तोपनो तथा ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश कोंनगड़ी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व सहिया दीदियों द्वारा सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नेली डहंगा ने कहा कि यह स्वास्थ्य मेला स्वास्थ्य, च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.