रांची, फरवरी 27 -- तोरपा प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह से लौट रही पांच नाबालिगों के साथ दिल दहला देनेवाली घटना का मास्टर माइंड 14 साल का किशोर था। सबसे छोटा दिखनेवाले इसी किशोर ने सभी लड़कों को एक जगह जमा किया था। ग्रामीणों ने बताया कि शादी समारोह के बाद रात 9:30 बजे पीड़ित नाबालिगों के परिजन अपने गांव लौट गए। उस समय शादी घर में डीजे बज रहा था और लोग नाच रहे थे। नाच देखने के बाद रात 10 बजे पांचों सहेलियां अपने घर जाने के लिए निकली। इसके बाद मास्टर माइंड ने अपने अन्य साथियों को इकट्ठा कर बताया कि पांच लड़कियां अकेले गांव जा रही हैं। रास्ते में रोककर मजा लूटेंगे। सभी ने मिलकर योजना बनाई कि नदी के पास सुनसान जगह है वहीं लड़कियों को रोककर टोंगरी लेकर चलेंगे। लड़कियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग ग्रुप बनाया गया। फिर सभी...