रांची, फरवरी 15 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड क्षेत्र में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक कर अपने परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। सोदे स्थित कोयल नदी तट पर अवस्थित अर्जुनेश्वर धाम में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कोयल नदी से पवित्र जल उठाकर कलश यात्रा निकाली और विधि-विधान से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन भी प्रारंभ हुआ, जो सोमवार तक जारी रहेगा। मंदिर समिति की ओर से भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी प्रकार रनिया के बेलसियांगढ़ शिव मंदिर और डाहु पुरनापान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.