रांची, जुलाई 12 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के बघिया जंगल के रास्ते चोरी के बैल ले जाते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में बरिंग बड़का टोली निवासी मंगल बागे एवं बघिया पाहन टोली निवासी जकरियस सोय शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से सौदे से चोरी किये गए चार बैल भी बरामद किया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर दोनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...