रांची, जुलाई 14 -- खूंटी संवाददाता। रनिया थाना क्षेत्र के तोकेन भीमाटोली गांव से पुलिस ने देसी कट्टा और गोली के साथ मंगल केरकेट्टा नामक युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, एसएलआर की 10 गोली और दो मैग्जीन चार्जर जब्त किया है। एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि रविवार की रात सूचना मिली थी कि तोकेन भीमाटोली निवासी मंगल किसी घटना को अंजाम देने के लिए घर में हथियार और गोली रखा है। इसके बाद एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने छापेमारी कर मंगल को उसके घर से धर दबोचा। टीम में तोरपा अंचल इंस्पेक्टर फ्रांसिस जेवियर बाड़ा, रनिया थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल, पुअनि टिनू कुमार, अमरजीत सिंकू, डोमन टुडू, अशोक कुमार महतो और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.