रांची, अगस्त 31 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के किसान इन दिनों दोहरी मार झेल रहे हैं। एक ओर लगातार दो से ढाई महीने तक हुई अतिवृष्टि के कारण धान की फसल में रोग लगने लगा है, वहीं दूसरी ओर जंगली हाथियों का आतंक किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहा है। इससे किसान गहरी चिंता और आर्थिक संकट में पड़ गए हैं। इसी क्रम में रविवार की रात को तीन बच्चों सहित दस जंगली हाथियों का दल थाना क्षेत्र के बोंगतेल गांव में घुस आया। हाथियों ने दर्जनों किसानों के खेतों में लगी धान और अन्य फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। अचानक हुए इस हमले से किसानों के चेहरे पर निराशा और चिंता की लकीरें साफ झलकने लगीं। स्थानीय किसानों ने बताया कि उन्होंने खेती-किसानी के लिए महिला समूहों से कर्ज लेकर बीज, खाद और अन्य सामग्री खरीदी थी। लेकिन अब फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.