रांची, अक्टूबर 4 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के बेलसिंयागढ़ गांव में इस वर्ष 8 अक्टूबर को धूमधाम से पारंपरिक ईंद मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला इस बार केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य लुप्त हो रहे क्षेत्रीय पारंपारिक सांस्कृतिक नृत्य और गीत-संगीत को बढ़ावा देना होगा। मेला के सफल संचालन और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को गांव में ग्राम प्रधान रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से ईंद मेला समिति का गठन किया गया। गजेंद्र उर्फ बड़कू सिंह को समिति का अध्यक्ष, दिलीप सिंह को सचिव, सुनील राम को उपाध्यक्ष, जयकिशुन सिंह को कोषाध्यक्ष, कृष्ना सिंह को संरक्षक और विश्वनाथ स्वांसी, विश्वेश्वर सिंह को महामंत्री एवं दीपक नाग को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया। प्रदीप सिंह, सुदामा सिंह, ...