बागपत, अप्रैल 22 -- चौधरी चरणसिंह विवि द्वारा 16 व 17 अप्रैल को निरस्त की गई परीक्षाओं की नई तिथि की घोषणा न होने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, चौधरी चरणसिंह विवि की चल रही वार्षिक परीक्षाओं में 16 व 17 अप्रैल की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। विवि ने दो दिनों की समस्त पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को सहायक आचार्य चयन परीक्षा के चलते स्थगित किया गया था। अभी तक विवि द्वारा नई तिथि की घोषणा भी नहीं की गई है। छात्र कॉलेजों के रोजाना चक्कर काट रहे हैं ताकि उन्हें स्थगित हुई परीक्षाओं को कराने के लिए नई तिथि की जानकारी हो पाए। छात्रों विशेष, रमन, अभिजीत का कहना था कि विवि ने परीक्षा तिथियों में बदलाव तो किया गया, लेकिन नई तिथि की घोषणा कब की जानी है, इसमें देरी की जा रही है जिसके कारण छात्रों को परेशानी का सामना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.