नई दिल्ली, जून 29 -- गुजरात के अहमदाबाद शहर की रथ यात्रा में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। शोभायात्रा में शामिल हाथी जब शोर और भीड़ से घबरा गए तो वे दौड़ पड़े। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। वीडियो में साफ दिखता है कि हाथी बहुत बेचैन थे और माहौल उनके लिए ठीक नहीं था। यह देख लोग भावुक हो गए और चिंता जताने लगे। एक यूजर ने लिखा, "हाथी शांत जगहों के जानवर हैं, उन्हें शोर और भीड़ के बीच क्यों लाया जाता है?" एक और ने कहा, "उन्हें इज्जत और सुरक्षा मिलनी चाहिए, ना कि डर का माहौल।" लोगों ने सुझाव दिया कि इन हाथियों को ऐसी जगहों पर भेजा जाए जहां वे सुरक्षित और शांत माहौल में रह सकें। वडोदरा का वंतारा जैसे पशु केंद्रों का नाम भी इस दौरान सामने आया है, जो लंबे समय से जानवरों की मदद करते आ रहे हैं। यह वीडियो सिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.