घाटशिला, जून 25 -- मुसाबनी। थाना सभागार में बुधवार को प्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा एवं आस्था एवं बलिदान का पर्व मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर डीएसपी संदीप भगत की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से घाटशिला अनुमंडल के दंडाधिकारी अमन कुमार, अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी, थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह, केंद्रीय शांति समिति के सदस्य दिनेश साव, एम ज़ेड सिद्दीकी, संजीवन पातर सहित विभिन्न मोहर्रम कमेटी के लाइसेंस धारी एवं जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर सबसे पहले जगन्नाथ यात्रा को लेकर चर्चा की गई। जिसमें रथ यात्रा के रूट में आने वाली समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसमें पेड़ की नीची डाल की कटाई कराने की बात कही गई। इसके साथ ही जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के महासचिव दिनेश साव ने बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.