अलीगढ़, मार्च 15 -- पक्की सराय से शनिवार को बिहारी जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर में विभिन्न स्थानों पर होती हुई शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर पहुंची। रास्ते पर यात्रा पर लोगों ने फूल बरसा स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने खूब गुलाल उड़ाया। सुबह 10 बजे मंदिर के पट खुले। भगवान बिहारी जी महाराज को विशेष श्रृंगार के साथ सुंदर वस्त्र धारण कराए गए। शोभा यात्रा के लिए ठाकुरजी के श्री विग्रह को सुजज्जित रथ में विराजमान कराया गया। मंदिर के भक्त ठाकुर जी की हवा करते हुए आस्था के साथ भ्रमण के लिए निकले। भक्तों को शिव परिवार, राम दरबार, गणपति जी, विष्णु जी, राधा-कृष्ण, दुर्गा जी, खाटू श्याम, काली, हनुमान जी के स्वरूप की झांकी के दर्शन भी हुए। मंदिर बांके बिहारी के जयकारों से गूंज उठा। ठाकुर जी को आम जामुन का विशेष प्रसाद लगाया गया। पूजन ठा. सत्येंद...