मथुरा, मार्च 24 -- उत्तर भारत में दक्षिणात्य शैली के विशालतम रंगनाथ मंदिर के लगभग पौने दो सौ वर्ष प्राचीन चंदन निर्मित विशाल रथ में विराजित ठाकुर गोदा रंगमन्नार भगवान के दर्शनार्थ भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। लगभग साठ फीट ऊंचे ठाकुरजी के भव्य रथ को खींचने के लिये भक्तो में होड़ लगी रही। रविवार को रंगनाथ मंदिर दिव्यदेश के ब्रह्मोत्सव में चैत्र कृष्णपक्ष की नवमी तिथि पर ठाकुर गोदा रंगमन्नार भगवान चंदन की लकड़ी से निर्मित विशालकाय रथ पर विराजमान होकर भक्तों को कृतार्थ करने निकले। वैदिक परम्परानुसार प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में ठाकुर रंगनाथ भगवान श्रीदेवी, भूदेवी के साथ निज गर्भगृह से पालकी में विराजमान होकर ज्योतिष गणनानुसार मेष लग्न में दिव्याकर्षक रथ में विराजित हुए तो रंगनाथ भगवान के जय-जयकार से सम्पूर्ण क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। तदोपरांत वैदिक र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.