बागपत, फरवरी 8 -- बड़ौत। आचार्य विमर्श सागर महाराज के सानिध्य और अजीत नाथ दिगंबर जैन साधु सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार से बड़ौत शहर में समोशरण महामंडल विधान का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर रथयात्रा निकाली गई। जिसने समूचे शहर में भृमण किया। इसके बाद ऋषभ सभागार मान स्तंभ परिसर में विधान शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। समोशरण महामंडल विधान से पूर्व रथयात्रा व पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें आदिनाथ भगवान व एवं चौबीस तीर्थंकर भगवान को विराजमान किया गया। रथ के सारथी चक्रवर्ती नितिन जैन, सोधर्म इंद्र नरेश जैन, कुबेर इंद्र अजय जैन, यज्ञनायक तरुण जैन कुबेर के रूप विराजमान रहे। वैभव जैन, अनिल जैन, अजय जैन, विक्रम जैन, मुकेश जैन, प्रवीण जैन, अनुज जैन, संजय जैन, संकल्प जैन आदि भगवान की चौबीस प्रतिमाओं को पालकी में विराजमान कर साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.