वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी। रत्नागिरी एक्सप्रेस में मंगलवार को चोरों ने यात्री के नकदी और गहने उड़ा दिए। पीड़ित की तहरीर पर कैंट जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जौनपुर के रामपुर निवासी अशोक कुमार उपाध्याय के अनुसार वह रत्नागिरी एक्सप्रेस से भदोही आ रहे थे। ट्रेन जंघई से चली तो वह सामान लेकर गेट पर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उनका सामान इधर-उधर कर दिया। इसी दौरान दो हार, एक मांगटीका और सोने की चेन समेत 20 हजार रुपए चोरी हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.