मुरादाबाद, फरवरी 16 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव रतुपुरा में शनिवार देर रात नाले में गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। रविवार सुबह पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया नशे की हालत में नाले में गिरना मौत की वजह माना जा रहा है। डिलारी थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी बबलू (50) पुत्र रामचंद्र क्षेत्र में अक्सर इधर-उधर घूमते रहते थे। शनिवार शाम भी वह घर से निकले, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने रतुपुरा बाजार स्थित नाले में उनका शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बाहर निकलवाया। आशंका जताई जा रही है कि देर रात वह बाजार क्षेत्र में पहुंचे और उसी दौरान नाले में गिर गए। गिरते समय वे नाले के भीतर धंस गए, जिससे वह बाहर नहीं निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.