जहानाबाद, मई 28 -- घर का एकलौता पुत्र था मृतक जवान, पाठक टोली मोहल्ले में पसरा मातम पिता के श्राद्ध करने के बाद घर से एक दिन पहले ड्यूटी पर गया था विकास जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। मध्य प्रदेश के रतलाम में बुधवार को सड़क हादसे में जहानाबाद शहर के पाठक टोली मोहल्ले निवासी बिहार एसटीएफ के जवान विकास कुमार की मौत हो गयी। मौत की सूचना के बाद घर में मातम पसर गया। वहीं मृतक जवान के घर के पास काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और उनकी पत्नी और मां को ढाढ़स बंधा रहे हैं। लेकिन महिलाओं के चीत्कार से हर लोगों की आंखे नम हो जा रही थी। जानकारी के अनुसार विकास कुमार के पिता का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। जिसके कारण विकास छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। पिता का श्राद्धक्रम करने के बाद मंगलवार को ही छुट्टी समाप्त होने के बाद ड्यूटी ज्वाइन किया था। वह साहसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.