पूर्णिया, फरवरी 19 -- रूपौली, एक संवाददाता। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा क्रिकेट क्लब बिरौली के बैनर तले रतन मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श मध्य विद्यालय बिरौली के खेल मैदान पर 10 फरवरी से किया गया। टी-20 प्रारूप में आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। बुधवार को इसका फाइनल मुकाबला बॉयज इलेवन भवानीपुर और बीवाईसीसी बिरौली के बीच खेला गया। फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंचल पुलिस इंस्पेक्टर हरिशंकर मिश्रा, नगर पंचायत रूपौली के कार्यपालक पदाधिकारी अमूल्य सिद्धार्थ तथा थानाध्यक्ष अभय रंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। टॉस भी थानाध्यक्ष अभय रंजन ने कराया, जिसमें बीवाईसीसी के कप्तान आदर्श जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.