जहानाबाद, फरवरी 13 -- हिन्दुस्तान असर रतनी, निज संवाददाता प्रखंड मुख्यालय के पास शौचालयों का निर्माण और जीर्णोद्धार का काम शुरू किराया गया है। शौचालयों के निर्माण होने से आम लोगों के साथ- साथ कर्मियों को भी सुविधा होगी। विदित हो कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान अखबार में रतनी प्रखंड मुख्यालय पर बने शौचालय की बदहाल स्थिति पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गयी थी। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा ने इस खबर को गंभीरता से ली और तत्काल प्रमुख के निधि से शौचालय का जीर्णोद्धार कार्य शुरू कर दिया गया है। ताकि प्रखंड मुख्यालय में जरूरी कार्य से आने वाली महिला एवं पुरुष को खुले में शौच से मुक्ति मिलेगी। विदित हो कि प्रखंड मुख्यालय में लाखों की लागत से अलग-अलग विभागों से पांच बड़े शौचालय का निर्माण करवाया गया था। लेकिन किसी में ताला ही लगा रहता है...