मथुरा, नवम्बर 10 -- विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश ब्रजप्रांत की 37वीं क्षेत्रीय स्केटिंग एवं हॉकी प्रतियोगिता रतनलाल फूलकटोरी देवी बालिका विद्यामंदिर में पूर्ण हुई। इसमें रतनलाल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दोनों स्पर्धाओं में चैंपियनशिप जीती है। इसमें आगरा, पीलीभीत, रूड़की, बुलंदशहर एवं नोएडा प्रांत के करीब 11 विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग के कड़े हुए। रतनलाल की छात्राओं ने हॉकी प्रतियोगिता के सभी वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान पाकर स्वर्ण पदक जीते, वहीं स्केटिंग में प्रतियोगिता में भी रतनलाल की छात्राओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने बाल वर्ग में 8 स्वर्ण, 6 रजत एवं 2 कांस्य, किशोर वर्ग में 5 स्वर्ण एवं 1 रजत, तरुण वर्ग में 2 स्वर्ण सहित कुल 15 स्वर्ण, 7 रजत एवं 2 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.