मऊ, फरवरी 8 -- मऊ, संवाददाता। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गुलौरी हाईवे पर देर शाम लगभग साढ़े नौ बजे एसयूवी और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।प्राप्त सूचना के अनुसार मऊ की ओर से आ रही एसयूवी और गुलौरी की तरफ से आ रहे ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। जिसमें 24 वर्षीय दिनेश कुमार यादव की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। घायल हुए व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.