बिजनौर, मई 7 -- आज़ाद समाज पार्टी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर ने गांव रतनगढ़ में पहुंच कर दुर्घटना में मृतको को परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। मंगलवार शाम ट्रैक्टर ट्रक दुर्घटना दो बच्चियों समेत तीन के शव एक साथ पहुंचने पर गांव में शोक व्याप्त हो गया। सभी नम आंखों के बीच पहुंचे आज़ाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने मृतक बालिकाओं के नरेश उर्फ सुक्कू व कोमल के परिवारों के बीच पहुंच कर उन्हें ढाढस बंधाया। उन्होंने पीड़ितों के दारुण दुख में शामिल होकर उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। घटना से दुखी सांसद ने शव यात्रा में भी शिरकत की तथा शवों को कंधा देकर श्मशान तक साथ रहे।इस दौरान एसडीएम चाँदपुर नितिन तेवतिया व आसपा नेता ओमपाल बालियान आदि सैकड़ो शोकाकुल नागरिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...