हमीरपुर, फरवरी 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। शब-ए-बारात का पर्व जनपद में उत्साह से मना। मंगलवार की रात अकीदतमंदों ने रातों में जागकर तिलावत कर गुनाहों की तौबा की। कब्रिस्तान, मजारों और मस्जिदों में शाम होते ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने यहां इबादत की और अपने मरहूम बुजुर्गों की कब्रों पर फातिहा पढ़ी। इस्लामी कैलेंडर के शाबान महीने की 14वीं और 15वीं रात शब-ए-बारात मनाया जाता है। इस रात की इस्लाम धर्म में बड़ी फजीलत है। इसे गुनाहों से तौबा की रात भी कहा जाता है। इस दिन लोग रात भर रतजगा करते हुए खुदा की इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की तौबा करते हैं। इस पर्व को लेकर शाम से ही मुस्लिम बहुल इलाकों में खूब रौनक दिखी। लोग तैयार होकर मस्जिदों, मजारों की ओर जाते हुए दिखाई दिए। कब्रिस्तान में भी खूब रौनक रही। यहां लोगों ने अपने बुजु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.