देहरादून, जनवरी 12 -- लक्सर। रणसूरा गांव में घर के गंदे पानी की निकासी को लेकर एक परिवार ने दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक गंभीर हालत में है। उसका हरिद्वार के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...