बागपत, फरवरी 7 -- अग्रवाल मंडी टटीरी। टटीरी के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति दी। अतिथि ऑनेस्ट सीनियर छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य विवेक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। जूनियर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ट्रुथ एंड डेयर, म्यूजिकल चेयर तथा हू एम आई जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन में छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। छात्रों ने आकर्षक रैंप वॉक प्रस्तुत किया। पूरे वर्ष के प्रदर्शन व विभिन्न गतिविधियों के आधार पर रणवीर सिंह को मिस्टर फेयरवेल व चित्रांगना को मिस फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया। प्रबंधक प्रमोद पंवार ने सीनियर छात्र-छात्राओं क...