नई दिल्ली, फरवरी 6 -- मार्च का महीना सिनेमा लवर्स के लिए शानदार रहने वाला है। दो बड़ी फिल्में मार्च में रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों के नाम हैं- धुरंधर 2 और टॉक्सिक। फैंस को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। धुरंधर 2 और टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स दोनों ही फिल्में 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। एक फिल्म साउथ के सुपरस्टार यश की है तो वहीं, दूसरी हिंदी इंडस्ट्री के धुरंधर की फिल्म है। इन दो फिल्मों में से फैंस को किस फिल्म का ज्यादा इंतजार है ये हम आपको बता रहे हैं। IMDb की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट के मुताबिक, यश की टॉक्सिक इस लिस्ट में नंबर 1 है। वहीं, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 दूसरे नंबर पर है। इस लिस्ट से साफ है कि फैंस को यश की टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स का इंतजार रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से ज्याद...