नई दिल्ली, मार्च 7 -- समय रैना मीका सिंह के फैन हैं। अब इंडियाज गॉट लैटेंट पर हुई रणवीर इलाहबादिया वाली कॉन्ट्रोवर्सी पर मीका ने भी अपनी बात रखी है। मीका का कहना है कि समय और रणवीर पढ़े-लिखे और अच्छे बच्चे हैं। उन्हें कम उम्र में सफलता मिल गई जिसे हैंडल नहीं कर पाए। लोगों को उन्हें माफ कर देना चाहिए।अलग हैं समय के दर्शक इंडिया टुडे से बातचीत में मीका सिंह बोले, 'समय रैना के साथ मेरा कोई पर्सनल ईशू नहीं है। वह प्यारा इंसान है। मुझे कई लोगों ने बताया कि वह मेरा बड़ा फैन और म्यूजिशियन भी है। रणवीर भी बहुत अच्छा है। वह बहुत विनम्र भी है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी गलती है कि उसे शो पर नहीं जाना चाहिए था। उनका शो बहुत अलग है। रणवीर का शो बहुत डीसेंट है। समय के शो के दर्शक बहुत अलग हैं। अगर वह वहां नहीं गया होता तो ये दिक्कत न होती।'सही उदाहरण पेश कर...