नई दिल्ली, फरवरी 11 -- Beer Biceps वाले रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों कॉमेडियन समय रैना के शो India Got Latent में माता पिता को लेकर रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी को लेकर पूरे देश में हंगामा मच गया है। आपत्तिजनक सवाल पूछने को लेकर लोग रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। इस बीच उन पर देश भर में एफआईआर भी दर्ज हो चुके हैं। रणवीर इलाहाबादिया ने विवाद को शांत करने की कोशिश करते हुए माफी भी मांगी है लेकिन लोग उनसे बुरी तरह नाराज हैं। इस सब के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने रणवीर इलाहाबादिया को लेकर एक विवादास्पद बयान दे दिया है। फैजान अंसारी ने रणवीर इलाहाबादिया की जीभ काटने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। फैजान अंसारी ने एक वीडियो बनाकर यह ऐलान किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.