बोकारो, फरवरी 11 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या विभा पांडेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मैट्रिक परीक्षा विद्यार्थियों के जीवन की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी है, जो उनके भविष्य की दिशा तय करती है। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, अनुशासन और सतत परिश्रम से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने और समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को उपहार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। छात्रों ने भी शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के सहयोग...