सिमडेगा, फरवरी 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। खेल की नगरी सिमडेगा के धुरंधरों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सिमडेगा की माटी में खेल के जुनून का अंडर करंट दौड़ता है। जिसे छूकर सिमडेगा के बच्चे मैदान फतह कर लेते है। धनबाद के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में सिमडेगा की सीनियर क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 10 विकेट खोकर 219 रन बनाए। सिमडेगा की तरफ से सबसे अधिक 50 रन हर्ष कुमार ने बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए खूंटी की टीम 13 ओवर में महज 64 रनों में सिमट गई। सिमडेगा की तरफ से सबसे अधिक 06 विकेट जयप्रकाश यादव ने लिए। इस तरह खूंटी की टीम को 155 रनों से करारी शिकस्त देकर सिमडेगा की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। इस टूर्नामेंट का सेफा 10 फरवरी क...