नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- इंग्लैंड दौरे में चोटिल होने के बाद से खेल से बाहर चल रहे ऋषभ पंत बुधवार से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के नए सत्र से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। कई युवा खिलाड़ी इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपनी विशिष्ट छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगे। पंत का दूसरे दौर में खेलना रणजी ट्रॉफी के पहले चरण का मुख्य आकर्षण है, अन्यथा इसका कोई तात्कालिक उद्देश्य नहीं है, क्योंकि अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के बाद भारत को लंबे समय तक टेस्ट मैच नहीं खेलना है। जुलाई में मैनचेस्टर में क्रिस वोक्स की गेंद पर पैर की अंगुली में फ्रैक्चर होने के बाद से पंत खेल से बाहर हैं और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में उनका रिहैबिलिटेशन सही दिशा में चल रहा है। हैदराबाद के खिलाफ पहले दौर के मैच के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.