देहरादून, फरवरी 8 -- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहली बार पहुंचने पर उत्तराखंड क्रिकेट टीम को बधाई दी है। उन्होंने इसे राज्य के खेल इतिहास में मील का पत्थर बताया। सीएम ने कहा कि खिलाड़ियों के बेहतर टीमवर्क और अनुशासन से यह मुकाम मिला है। उन्होंने सेमीफाइनल में जीत के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि खिलाड़ी फाइनल में पहुंचकर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे। कहा कि सरकार द्वारा खेल सुविधाएं लगातार बढ़ाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...