देहरादून, फरवरी 7 -- झारखंड के जमशेदपुर में स्थित कीनन स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन शनिवार को उत्तराखंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 47 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे दिन उत्तराखंड ने 4 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और दिन का खेल खत्म होते तक 87 ओवर में पांच विकेट खोकर 282 रन बना लिए हैं। जगदीशा सुचिथ 60* और शाश्वत डंगवाल 14*रन बना कर खेल रहे हैं। दिन के खेल में उत्तराखंड की ओर से अवनीश सुधा ने 64, भूपेन लालवानी ने 24, कप्तान कुणाल चंदेला ने 68, सौरभ रावत ने 32 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य रायचंदानी सिर्फ 7 रन ही बना सके। झारखंड की ओर से जतिन पांडे, साहिल राज, सौरभ शेखर, मनीषी, आदित्य सिंह ने 1-1 विकेट लिया। झारखंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.