लखनऊ, फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक ने उत्तराखंड के खिलाफ अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 299 रन बना लिए हैं, जिससे उसकी कुल बढ़त अब 802 रनों की हो गई है। उत्तराखंड की टीम अब हार के मुहाने पर खड़ी है। मैच के चौथे दिन उत्तराखंड ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 149 रन से आगे बढ़ानी शुरू की। लक्ष्य रायचंदानी (55) और आदित्य रावत (नाबाद 45) ने संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन कर्नाटक के गेंदबाजों के आगे मध्यक्रम टिक नहीं सका। उत्तराखंड की पूरी टीम 233 रनों पर सिमट गई। कर्नाटक की ओर से विद्याधर पाटिल और विजय कुमार ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए। स्मरण का धमाका, राहुल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.