जमशेदपुर, फरवरी 2 -- कीनन स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में झारखंड ने पहली पारी में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए ओडिशा को 4 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मैच के अंतिम दिन झारखंड के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने संतुलित प्रदर्शन किया और घरेलू दर्शकों के सामने जीत दर्ज की। ओडिशा की दूसरी पारी 226 रन पर सिमट गई। कप्तान शुभ्रांशु सेनापति ने सर्वाधिक 73 रन बनाए, जबकि गोविंद पोद्दार ने 31 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज झारखंड के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। अनुकूल रॉय ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए, जबकि आदित्य सिंह ने 4 विकेट झटककर ओडिशा को बड़े स्कोर से रोका। 246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम ने ठोस शुरुआत की। शरणदीप सिंह ने 64 और रॉबिन मिंज ने 63 रन बनाकर रन चेज को मजबूत आधार ...