पटना, दिसम्बर 2 -- बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा समेत 5 मंत्रियों को नीतीश सरकार ने नए आप्त सचिव दे दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय को इसकी सूचना भेज दी है। बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के अधिकारी रणजीत कुमार राज्य के नए गृह मंत्री सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आप्त सचिव यानी पर्सनल सेक्रेटरी होंगे। इसके अलावा मंत्री अशोक चौधरी, मदन सहनी एवं नारायण प्रसाद के आप्त सचिवों की भी तैनाती की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आप्त सचिव के रूप में बिहार प्रशासनिक सेवा के पांच पदाधिकारियों की तैनाती के लिए उनकी सेवाएं मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को सौंप दी है। सुनील कुमार तिवारी को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का आप्त सचिव नियुक्त जाएगा। वहीं, संजीव कुमार को मंत्री अशोक चौधरी, गिरधारी लाल को मंत्...